News

पहले चरण में नगर निगम निकले फिसड्डी, पंचायतों ने बचाई लाज

It's only fair to share...Share on Facebook
Facebook
Tweet about this on Twitter
Twitter
Email this to someone
email
Share on LinkedIn
Linkedin

लखनऊ शोभित श्रीवास्तव। पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम फिसड्डी निकले। केवल नगर पंचायतों ने ही मतदान के मामले में लाज बचाई है। सबसे अधिक मतदान बदायूं की नगर पंचायत गुलडिय़ा में 89.98 फीसद हुआ, जबकि सबसे कम मतदान का रिकॉर्ड नगर निगम गोरखपुर ने बनाया। वहां मात्र 35.62 प्रतिशत मतदान हुआ। आधा दर्जन से अधिक नगर पंचायतें ऐसी हैं जहां 80 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं।

पहले चरण में जिन पांच निगमों में चुनाव हुए उनमें मतदान के मामले में तीन थर्ड डिवीजन में पास हुए। इनमें गोरखपुर, आगरा व कानपुर नगर निगम हैं। मेरठ के साथ ही अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम सेकेंड डिवीजन में पास हुए हैं। दोनों ही जगह 50-50 फीसद मतदान हुआ। गोरखपुर में ही नगर निगम के अलावा आठ नगर पंचायतों के मतदान प्रतिशत पर नजर डाली जाए तो इनमें से सात फस्र्ट डिवीजन से पास हुई है। केवल नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल एक प्रतिशत से फस्र्ट डिवीजन आने से चूक गई। वहां 59.04 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पंचायत पीपीगंज में 73.33 व नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार में 72.88 प्रतिशत मतदान हुआ।
आगरा जिले में नगर निगम के अलावा पांच नगर पालिका परिषद हैं। यह सभी फस्र्ट डिवीजन में पास हुए हैं। नगर पालिका शमसाबाद में 71.41 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार छह नगर पंचायतों में पांच प्रथम श्रेणी में पास हुईं हैं। केवल नगर पंचायत फतेहाबाद में 55.22 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत जगनेर में 81.60 फीसद हुआ। फैजाबाद में नगर निगम के अलावा एक नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायतें हैं। नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी नगरीय निकाय फस्र्ट डिवीजन से पास हुए हैं। नगर पंचायत बीकापुर में सबसे अधिक 73.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
मेरठ जिले में नगर निगम के अलावा दो नगर पालिका परिषद व 13 नगर पंचायतें हैं। इनमें सभी नगरीय निकाय फस्र्ट डिवीजन पास हुए हैं। सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत खिवाई में 82 प्रतिशत हुआ है। इसी प्रकार कानपुर नगर जिले में नगर निगम के अलावा दो नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायतें हैं। इनमें से तीन नगरीय निकाय फस्र्ट डिवीजन से पास हुए हैं। नगर पंचायत बिठूर में सबसे अधिक 74.58 फीसद मतदान हुआ। नगर पालिका परिषद घाटमपुर में 58.68 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की इस प्रवृत्ति को देखकर खुद राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल कहते हैं कि गांव के आदमी ने प्रजातंत्र को जिंदा रखा हुआ है। शहर के जागरूक व पढ़े-लिखे मतदाताओं को उनसे सबक लेना चाहिए।

नगर निगमों में मतदान

आगरा-39.84
मेरठ-50
गोरखपुर-35.62
कानपुर-44.28
अयोध्या-फैजाबाद-49.98

Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Hello world.
Login
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker